सीहोर : पुष्प स्कूल ने लुर्द माता स्कूल को 1-0 से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 अगस्त 2026

सीहोर : पुष्प स्कूल ने लुर्द माता स्कूल को 1-0 से हराया

  • शहर के चर्च मैदान पर जारी जिला स्तरीय इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता

Sehore-football
सीहोर। गुरुवार को जिला स्तरीय इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत शहर के चर्च मैदान पर दो मैच खेले गए। इसमें पहला मैच पुष्प हाई स्कूल ने लुर्द माता को 1-0 से और दूसरे मैच में इछावर ने सेंट मेरी स्कूल को 1-0 से हराया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में चर्च मैदान पर जारी जिला स्तरीय इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता में दो रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, इसमें पहले मैच में पुष्प हाई स्कूल ने लुर्द माता स्कूल बी को 1-0 से हराया। इसमें पुष्प स्कूल की ओर से आदित्य ने 1 गोल किया। इसके अलावा दूसरा मुकाबला सेंट मेरी स्कूल और इछावर के मध्य खेला गया। इसमें इछावर ने शानदार जीत दर्ज की। इछावर की ओर से धीरज ने एक मात्र गोल किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: