मधुबनी : 60 किलोग्राम गांजा बरामद कर किया जब्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026

मधुबनी : 60 किलोग्राम गांजा बरामद कर किया जब्त

Ganja-seized-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा) । मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार (P&SNCB) के विशेष अभियान दल को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 14 अगस्त 2026 को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो तथा लदनियां थाना, जिला मधुबनी की संयुक्त कार्रवाई में 60 किलोग्राम गांजा बरामद एवं जब्त किया गया। मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: