वहीं, रोजगार के अलावा बांकीपुर के स्थानीय लोग सड़क, जलजमाव, साफ-सफाई, यातायात, नाली और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर भी पार्टी कार्यालय पहुंच रहे हैं। लोग अपनी समस्याएं साझा कर रहे हैं और उनके समाधान को लेकर संवाद कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजगार के साथ-साथ क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान भी जरूरी है। पार्टी कार्यालय पहुंच रहे लोगों की समस्याओं और सुझावों को दर्ज किया जा रहा है, ताकि उन्हें संबंधित स्तर पर उठाया जा सके। रोजगार और स्थानीय समस्याओं को लेकर लोगों की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि बांकीपुर के लोग अपने क्षेत्र के भविष्य को लेकर गंभीर हैं। बता दें कि, पीके ने शपथ के बाद सभी वार्ड में जन आभार कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय लोगों के बीच जाकर संवाद किए और खुद ही उनकी समस्याओं को सुने। इसके बाद पटना और बांकीपुर में बढ़ते ट्रैफिक एवं सूखा नशा और गैरकानूनी वसूली के मुद्दे के समाधान के लिए डीजीपी से मुलाकात किए।
पटना (रजनीश के झा) । जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बांकीपुर से विधायक बनने के बाद विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार रोजगार उपलब्ध कराने के वादे के बाद स्थानीय लोगों में रोजगार को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। बांकीपुर के स्थानीय लोग अपना सीवी लेकर जन सुराज पार्टी कार्यालय पहुंच रहे हैं और रोजगार के अवसरों से जुड़ी जानकारी ले रहे हैं। पार्टी कार्यालय में रोजाना लगभग 40 से 50 लोग पहुंच रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं, जो अपना सीवी जमा करने के साथ-साथ क्षेत्र में रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दों पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें