मुंबई : 30 जुलाई को खुला जुनिपर ग्रीन एनर्जी का ₹1,800 करोड़ का आईपीओ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 2 अगस्त 2026

मुंबई : 30 जुलाई को खुला जुनिपर ग्रीन एनर्जी का ₹1,800 करोड़ का आईपीओ

Juniper-green-energy-ipo
मुंबई (अनिल बेदाग) : अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी जुनिपर ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का ₹1,800 करोड़ का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 30 जुलाई, 2026 से निवेशकों के लिए खुलेगा। कंपनी ने ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए ₹214 से ₹225 का प्राइस बैंड तय किया है। यह इश्यू 30 जुलाई को खुलेगा और 3 अगस्त, 2026 को बंद होगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 29 जुलाई को लगेगी। निवेशक न्यूनतम 66 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 66 के गुणकों में आवेदन कर सकेंगे। कंपनी ने एम्प्लॉई रिजर्वेशन कोटे के तहत आवेदन करने वाले पात्र कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹21 की विशेष छूट देने की घोषणा की है। आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिससे जुटाई जाने वाली राशि का उपयोग कंपनी अपने कुछ मौजूदा कर्ज़ों के पूर्ण या आंशिक भुगतान, प्रमुख सहायक कंपनी जुनिपर ग्रीन गामा वन प्राइवेट लिमिटेड तथा उसकी सहायक कंपनियों में निवेश और उनके कर्ज़ों के भुगतान के लिए करेगी। शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा। इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), जे एम फाइनेंशियल और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड हैं। कंपनी का यह आईपीओ स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में विस्तार की रणनीति को मजबूती देने के साथ-साथ निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: