- नगर पालिका अध्यक्ष ने किया कावड़ियों का फूल वर्षा कर स्वागत

सीहोर। नगर पालिका अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 11 के लोकप्रिय पार्षद लोकेंद्र वर्मा के द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सुदामा नगर गंज स्थित शिव मंदिर से 11 किलोमीटर दूर कुबेरेश्वर धाम तक कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर शामिल हुई। हर हर बम बम के जयकारों के साथ कावड़ यात्रा लगातार चलती रही। इंदौर भोपाल हाईवे स्थित पहुंचकर नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर और समाज सेवी राजेंद्र वर्मा, राकेश वर्मा ने कावड़ यात्रा आयोजन करता पार्षद लोकेंद्र वर्मा सहित अन्य लोगों का फूल मलाई पहना कर स्वागत किया। सुदामा नगर गंज कंट्रोल से लेकर कुंवरेश्वर धाम तक निकली गई कावड़ यात्रा का अनेक स्थानों पर नागरिकों के द्वारा पुष्प माला पहनाकर और फूलों की वर्षा करके स्वागत किया गया। कावड़ यात्रियों के लिए अनेक जगह पर नि शुल्क चाय, नाश्ता ,पोहा, केला , पानी की व्यवस्था भी की गई। कावड़ यात्रा में प्रमुख रूप से पार्षद लोकेंद्र वर्मा , राजेश साहू ,सुनील विश्वकर्मा,सतीश राठौर, मागीलाल, जगदीश भाई, कल्लू भाई, मंगू भाई, गंगा भाई, शुभम भाई, चेतन , शीनू, माया , विश्वकर्मा, कौशल्या ,बाई,शकुन, शर्मिला विश्वकर्मा, कमलाबाई सहित पूरा महिला मंडल शामिल रहा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें