बेंगलुरु,31 जुलाई (विजय सिंह)। कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई), कर्नाटक ने "स्वस्थ भारत के लिए हेल्थ केयर की नई सोच: टेक्नोलॉजी और मानवीय देखभाल के ज़रिए हेल्थकेयर में बदलाव" विषय पर सीआईआई कर्नाटक हेल्थकेयर कॉन्क्लेव 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया I इस कॉन्क्लेव में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, स्वास्थ्य सेवा प्रदाता,मेडिकल प्रोफेशनल, इंडस्ट्री लीडर और टेक्नोलॉजी इनोवेटर ने एकीकृत मंच साझा कर एक मज़बूत, सुलभ और तकनीकी -आधारित हेल्थकेयर इकोसिस्टम बनाने पर चर्चा की। समारोह में कर्नाटक सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सेवा निदेशालय की निदेशक डॉ.रजनी एम. ने कहा: "कर्नाटक ने इनोवेशन, डिजिटल हेल्थ और एक जीवंत स्टार्टअप इकोसिस्टम के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाने में लगातार अग्रणी भूमिका निभाई है। राज्य ने मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटाइज करने और हेल्थ केयर डिलीवरी को बेहतर बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने में महत्वपूर्ण प्रगति की है, खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में डिजिटल हेल्थ पहल और कनेक्टेड केयर के माध्यम से उल्लेखनीय प्रगति दिख रही है I सरकार हेल्थकेयर स्टार्टअप्स के साथ मिलकर काम करती है, जिससे उन्हें ऐसी इनोवेटिव टेक्नोलॉजी विकसित करने और उनका विस्तार करने में मदद मिलती है जो हेल्थ केयर इकोसिस्टम को मजबूत करती हैं। सरकार, इंडस्ट्री और इनोवेटर्स के बीच निरंतर सहयोग एक अधिक मजबूत, सुलभ और भविष्य के लिए तैयार हेल्थ केयर सिस्टम बनाने की कुंजी होगी।"
शनिवार, 1 अगस्त 2026
बेंगलुरु : आधुनिक तकनीक और मानवीय देखभाल के सामंजस्य से स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें