मधुबनी : भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने फहराया तिरंगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 अगस्त 2026

मधुबनी : भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने फहराया तिरंगा

Madhubani-bjp
मधुबनी (संवाददाता)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मधुबनी जिला कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता एवं गौरव की रक्षा के लिए सभी को समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। वंदे मातरम् और भारत माता की जय के जयघोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं: