मधुबनी : मखाना खेती को मिलेगा कारोबार का रंग, किसानों को उद्यमिता का प्रशिक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 अगस्त 2026

मधुबनी : मखाना खेती को मिलेगा कारोबार का रंग, किसानों को उद्यमिता का प्रशिक्षण

  • मखाना उत्पादन में नई राह: प्रसंस्करण और ब्रांडिंग से बढ़ेगी किसानों की आय

Makhana-farming-madhubani
मधुबनी, 13 अगस्त (रजनीश के झा) । मखाना उत्पादन को प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन एवं विपणन से जोड़कर किसान इसे लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित कर सकते हैं। इसी उद्देश्य से डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अंतर्गत क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र, झंझारपुर द्वारा लखनौर ग्राम में “मखाना उत्पादन एवं उद्यमिता विकास” विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण श्रृंखला का पांचवां चरण था। अब तक विभिन्न गांवों के 250 से अधिक किसानों को मखाना की वैज्ञानिक खेती, आधुनिक उत्पादन तकनीक एवं उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. संजय कुमार, डॉ. सुनील कुमार मंडल, श्री आशीष राय एवं श्री धीरेंद्र कुमार ने किसानों को खेत एवं जलाशय की तैयारी, पौध स्थापना, पोषक तत्व एवं जल प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण तथा कीट एवं रोग प्रबंधन की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने किसानों को प्रसंस्करण, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, ब्रांडिंग एवं मूल्य संवर्धन अपनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि मखाना का बेहतर मूल्य प्राप्त हो और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी विकसित हों। किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक समाधान भी दिया गया। कार्यक्रम धीरेंद्र कुमार, तकनीकी पदाधिकारी की देखरेख में संपन्न हुआ। संचालन डॉ. संजय कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्री आशीष राय ने किया। समापन पर वैज्ञानिकों ने किसानों से आधुनिक तकनीक एवं उद्यमिता को अपनाकर मखाना को खेती से व्यवसाय और व्यवसाय से समृद्धि का माध्यम बनाने का आह्वान किया।

कोई टिप्पणी नहीं: