किशनगंज (मसरूर रईस) । किशनगंज में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत की ओर से राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवकों लिए आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में कटिहार और मधेपुरा जिले के 38 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल, टीमवर्क, सामुदायिक सहभागिता, युवा क्लबों के संचालन और सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन अभियानों से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों और सक्रिय युवाओं के साथ संवादात्मक सत्रों के माध्यम से स्वयंसेवकों में आत्मविश्वास और जमीनी स्तर पर कार्य करने की क्षमता विकसित की गई। समापन समारोह में स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण किट और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। जिला युवा अधिकारी, किशनगंज सत्यम त्रिपाठी ने कहा कि प्रशिक्षित स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्रों में माय भारत के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के साथ अधिक से अधिक युवाओं को सामाजिक और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
गुरुवार, 13 अगस्त 2026
किशनगंज : राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवकों लिए आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें