मुंबई : डेयरी ब्रांड मिल्की मिस्ट का बड़ा दांव! 11 अगस्त को खुलेगा आईपीओ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 8 अगस्त 2026

मुंबई : डेयरी ब्रांड मिल्की मिस्ट का बड़ा दांव! 11 अगस्त को खुलेगा आईपीओ

Milkymist-ipo
मुंबई (अनिल बेदाग)। मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 11 अगस्त 2026 को खुलेगा और 13 अगस्त को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 10 अगस्त को खुलेगी। कंपनी ने इश्यू के लिए ₹133 से ₹140 प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू ₹2 है। निवेशक न्यूनतम 107 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 107 शेयरों के गुणक में आवेदन किया जा सकेगा। पात्र कर्मचारियों को कर्मचारी आरक्षण हिस्से के तहत प्रति शेयर ₹13 की छूट मिलेगी। इश्यू में ₹1,428 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू और ₹125 करोड़ तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है। कंपनी के इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव है, जिसमें एनएसई नामित स्टॉक एक्सचेंज होगा। कंपनी ने कहा, “आईपीओ के जरिए जुटाई गई पूंजी कंपनी की विकास योजनाओं को गति देने और कारोबार के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।” इश्यू का प्रबंधन जेएम फाइनेंशियल, एक्सिस कैपिटल और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज कर रहे हैं। आईपीओ बुक-बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत लाया जा रहा है, जिसमें नेट ऑफर का कम-से-कम 35 प्रतिशत हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: