मुंबई : निर्वाण बिरला के सुरों में गूंजा प्रेम और श्रद्धा का संदेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026

मुंबई : निर्वाण बिरला के सुरों में गूंजा प्रेम और श्रद्धा का संदेश

Nirwan-birla
मुंबई (अनिल बेदाग)। जब संगीत भक्ति में घुल जाता है और हर सुर ईश्वर के प्रति समर्पण की अनुभूति कराने लगता है, तब वह महज प्रस्तुति नहीं रहता, बल्कि आत्मिक अनुभव बन जाता है। पूज्य दादा जे.पी. वासवानी की 108वीं जयंती के अवसर पर निर्वाण बिरला ने कीर्तन जैमिंग के जरिए ऐसी ही भावपूर्ण संगीतमय शाम को साकार किया। भक्ति गीतों और मधुर सुरों से सजी इस शाम में श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों ने शांति, प्रेम और आध्यात्मिक जुड़ाव को महसूस किया। कार्यक्रम ने दादा जे.पी. वासवानी के प्रेम, दया और क्षमा के संदेश को भी खूबसूरती से आगे बढ़ाया। निर्वाण बिरला ने कहा कि साधु वासवानी मिशन के साथ यह उनका तीसरा कीर्तन है और दादा जे.पी. वासवानी की जयंती का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि संगीत के जरिए हर व्यक्ति कुछ पल ठहरे, खुद से जुड़े और ईश्वर को महसूस करे। पारंपरिक लंगर प्रसाद के साथ संपन्न हुई यह शाम भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक एकता का यादगार उत्सव बन गई।

कोई टिप्पणी नहीं: