- रक्षाबंधन पर आउट हुआ पावर स्टार पवन सिंह की फिल्म ‘जियो मेरी जान’ का टीजर, दशहरा पर सिनेमाघरों में दस्तक
पावर स्टार पवन सिंह ने कहा कि दर्शकों के प्यार और आशीर्वाद से वह एक बार फिर एक नए एक्शन धमाके के साथ ‘जियो मेरी जान’ लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म में मनोरंजन, एक्शन और रोमांच का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। पवन सिंह ने दर्शकों से फिल्म को सिनेमाघरों में जरूर देखने की अपील करते हुए कहा कि टीजर में जितना मजा और उत्साह नजर आ रहा है, फिल्म में उससे कहीं ज्यादा मनोरंजन और रोमांच देखने को मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक हमेशा की तरह इस फिल्म पर भी अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखेंगे। आपको बता दें कि फिल्म में पवन सिंह के साथ रुपाली जाधव और सपना चौहान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा संजय वर्मा, विनीत विशाल, साहिल सिद्दीकी, कुणाल सिंह, स्वर्गीय ब्रजेश त्रिपाठी, जफर खान, संजीव मिश्रा, धामा वर्मा, रवि तिवारी, सुजीत भट्ट सहित कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। डीओपी देवेंद्र तिवारी, संगीत रजनीश मिश्रा, प्रियांशु सिंह और छोटू रावत, जबकि गीत विनय बिहारी, आशुतोष तिवारी और अरुण बिहारी ने लिखे हैं। फिल्म के संपादन की जिम्मेदारी संतोष हरावड़े ने संभाली है। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। प्रोमो विकास पवार, कोरियोग्राफी रिक्की गुप्ता, एमके गुप्ता (जॉय) और सोनू सिंह, जबकि एक्शन दिलीप यादव और रौशन ने तैयार किया है। आर्ट डायरेक्टर संजय कुमार, एसोसिएट डायरेक्टर रवि तिवारी और प्रोडक्शन बिपिन कुमार का है। फिल्म की प्रोडक्शन एवं अकाउंट्स की जिम्मेदारी कृष्णा यादव ने संभाली है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें