सीहोर : गांव में पक्की सड़क नहीं, बारिश में बड़ गई मुसीबत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

सीहोर : गांव में पक्की सड़क नहीं, बारिश में बड़ गई मुसीबत

  • विधायक कार्यालय पहुंच कर दिया मांग पत्र कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में भी लगाई गई अर्जी 

Rural-road-sehore
सीहोर। छापरी के ग्रामीणों ने मंगलवार को विधायक कार्यालय पहुंचकर मांग पत्र दिया और कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में भी सड़क निर्माण कराने को लेकर अर्जी लगाई। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पक्की सड़क नहीं होने से  लंबे समय से परेशान हैं। बारिश शुरू होते ही गांव की सड़कें कीचड़ और पानी से भर जाती हैं। जगह-जगह गड्ढों के कारण पैदल चलना और दोपहिया वाहन निकालना तक मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार लोगों को उठानी पड़ती है। खराब रास्तों के कारण बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है, वहीं मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में गांव का आवागमन कई बार प्रभावित हो जाता है।


ग्रामीणों का कहना है कि गांव से श्मशान घाट तक जाने वाला मार्ग भी बदहाल है। रास्ते में पुलिया की सुविधा नहीं होने से बारिश का पानी बहने लगता है और लोगों को खेतों से होकर निकलना पड़ता है। अंतिम संस्कार के समय भी ग्रामीणों को खराब रास्ते के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीण समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक के पास भी पहुंच चुके हैं और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांव में पक्की सड़क तथा आवश्यक स्थानों पर पुलिया निर्माण की मांग रख चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ श्मशान घाट तक रास्ता बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरे गांव की सड़क व्यवस्था सुधरना जरूरी है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि गांव का सर्वे कराकर प्राथमिकता के आधार पर पक्की सड़क और पुलिया का निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश के मौसम में ग्रामीणों को हर साल होने वाली परेशानी से स्थायी राहत मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं: