सीहोर : आज चर्च मैदान पर अंडर-14 फुटबाल टीम की ट्रायल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 अगस्त 2026

सीहोर : आज चर्च मैदान पर अंडर-14 फुटबाल टीम की ट्रायल

Sehore-football-under-14
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उभराने के लिए जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में शुक्रवार को दोपहर तीन बजे अंडर-14 की ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने ट्रायल समिति का गठन किया है। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि आगामी दिनों में मध्यप्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में होने वाली राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अंडर-14 टीम की ट्रायल का आयोजन जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में शहर के चर्च मैदान पर दोपहर तीन बजे किया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: