सीहोर : शहर के चर्च मैदान पर ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता, सीहोर रेड ने सीहोर ग्रीन को 1-0 से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

सीहोर : शहर के चर्च मैदान पर ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता, सीहोर रेड ने सीहोर ग्रीन को 1-0 से हराया

Sehore-football
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में खेली जा रही ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार की शाम को दो मैच खेले गए। इसमें पहला मैच सीहोर रेड और सीहोर ग्रीन के मध्य कांटे का मुकाबला खेला गया। इस मैच में सीहोर रेड की टीम ने सीहोर ग्रीन को 1-0 से हराया। दूसरा मैच सीहोर क्लब और सीहोर बाइज के मध्य खेला गया। इसमें सीहोर बाइज की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की। इस दौरान विठलेश सेवा समिति के व्यवस्थापक पंडित समीर शुक्ला, एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि पहल मुकाबला सीहोर रेड और सीहोर ग्रीन के मध्य खेला गया। इस मैच में सीहोर रेड की ओर से स्ट्राइकर दिव्यांश ने मैच के अंतिम समय में गोल कर अपनी टीम को विजय दिलाई। इसके अलावा एक अन्य मुकाबला सीहोर बाइज और सीहोर क्लब के मध्य खेला गया। इसमें सीहोर बाइज की टीम ने सीहोर क्लब को 2-0 से हराया। सीहोर बाइज की ओर से युवराज ने 2 गोल किए। 

कोई टिप्पणी नहीं: