- युवा भाजपा नेता राजकुमार जायसवाल 'रिंकू' के नेतृत्व में हुई महत्वपूर्ण बैठक
आयोजित होने वाले भव्य 'युवा सम्मेलन' की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का गुरुवार को आयोजन किया गया। इस बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने सहभागिता निभाई। बैठक के दौरान राजकुमार जायसवाल 'रिंकू' ने उपस्थित युवाओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने युवाओं से आयोजन के स्वरूप और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा उनके सुझाव और मार्गदर्शन प्राप्त किए। युवाओं ने भी सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण विचार साझा किए। इस बैठक की सबसे प्रमुख बात यह रही कि आगामी 19 सितंबर को होने वाला यह युवा सम्मेलन केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं होगा, बल्कि यह क्षेत्र के युवाओं के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रमुख मंच बनेगा। सम्मेलन के दौरान युवाओं की शिक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं को गहराई से सुना जाएगा और उनके निराकरण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। बैठक में युवाओं की उपस्थिति और ऊर्जा को देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि 19 सितंबर का युवा सम्मेलन क्षेत्र में युवा एकजुटता की एक नई मिसाल पेश करेगा। उपस्थित युवाओं ने संकल्प लिया कि वे इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाएंगे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें