मुंबई : अमिताभ बच्चन के बाद रणवीर सिंह बने भारत के दूसरे सबसे बड़े हीरो - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 29 अगस्त 2026

मुंबई : अमिताभ बच्चन के बाद रणवीर सिंह बने भारत के दूसरे सबसे बड़े हीरो

  • विजय थलापति, सलमान खान और अक्षय कुमार से निकले आगे

Ranveer-singh
मुंबई । रणवीर सिंह ने अपनी उपलब्धियों की लिस्ट में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है। इंडिया टुडे के लेटेस्ट मूड ऑफ द नेशन पोल में रणवीर सिंह भारत के नंबर 2 हीरो बनकर सामने आए हैं और उनसे आगे सिर्फ अमिताभ बच्चन हैं। टॉप 2 में अपनी जगह बनाकर रणवीर ने विजय थलापति, अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे कई बड़े और स्थापित नामों को पीछे छोड़ दिया है। पोल में अमिताभ बच्चन 14.7% वोट के साथ नंबर 1 पर हैं, जबकि रणवीर सिंह को 9.5% वोट मिले हैं। विजय थलापति 8.5% के साथ तीसरे नंबर पर हैं, वहीं अक्षय कुमार 7.4% और सलमान खान 6.8% वोट के साथ लिस्ट में शामिल हैं। ये नतीजे दिखाते हैं कि देशभर के दर्शकों के बीच रणवीर की पॉपुलैरिटी और उनका असर लगातार बढ़ रहा है। रणवीर के लिए ये पहचान उनके करियर के एक खास दौर में आई है। अलग-अलग तरह के किरदारों में यादगार परफॉर्मेंस देने के बाद एक्टर ने हाल ही में ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के साथ जबरदस्त उछाल देखा है। फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि रणवीर के लेटेस्ट किरदार को भी दर्शकों का फेवरेट बना दिया है।


‘धुरंधर’ की सफलता ने रणवीर की स्थिति को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में से एक के तौर पर और मजबूत किया है। दर्शकों से जुड़ने और ऐसी परफॉर्मेंस देने की उनकी क्षमता, जिस पर लोग चर्चा करें, उनके करियर की खासियत बन चुकी है। बॉक्स ऑफिस से लेकर लोगों की पसंद तक, रणवीर लगातार अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। अमिताभ बच्चन जैसी दिग्गज शख्सियत के साथ भारत के सबसे बड़े हीरोज में जगह बनाना रणवीर के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है, खासकर तब जब उन्होंने इस पोल में कई बड़े नामों को पीछे छोड़ा है। ये उस साल में उनकी उपलब्धियों में एक और नया अध्याय जोड़ता है, जिसमें एक्टर पहले ही कई नई ऊंचाइयों तक पहुंच चुके हैं। इस नतीजे के बाद ‘इंडियन सिनेमा के असली धुरंधर’ का टैग रणवीर के लिए और भी फिट लगता है। ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के साथ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने और दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब रणवीर ने ऑडियंस पोल में भी अपनी मजबूत जगह बना ली है। और आगे भी उनके लिए काफी कुछ देखने को मिलने वाला है। अगली फिल्म ‘प्रलय’ में रणवीर लीड रोल में नजर आएंगे और साथ ही ‘मां कसम फिल्म्स’ के जरिए प्रोडक्शन में भी कदम रखेंगे। अगर ‘धुरंधर’ ने रणवीर के स्टारडम का स्केल दिखाया है, तो मूड ऑफ द नेशन की ये ताजा रैंकिंग एक बार फिर याद दिलाती है कि दर्शकों के बीच उनका स्टारडम कितनी मजबूती से कायम है।

कोई टिप्पणी नहीं: