मुंबई : नानी vs राघव जुयाल: ‘द पैराडाइज’ के टीजर में एक्शन का खतरनाक खेल! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 8 अगस्त 2026

मुंबई : नानी vs राघव जुयाल: ‘द पैराडाइज’ के टीजर में एक्शन का खतरनाक खेल!

film-the-paradise-teaser
मुंबई (अनिल बेदाग)। पैन-इंडियन सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘द पैराडाइज’ ने अपने धमाकेदार टीजर के साथ दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। नेचुरल स्टार नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला की ‘दसरा’ के बाद वापसी ने पहले ही फिल्म को खास बना दिया था, वहीं अब टीजर में नानी और राघव जुयाल की जबरदस्त भिड़ंत ने माहौल गर्म कर दिया है। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी यह फिल्म स्लम की पृष्ठभूमि में रची गई एक रॉ और भव्य दुनिया की झलक पेश करती है। टीजर में नानी बेहद खौफनाक और दमदार अवतार में नजर आते हैं, जबकि राघव जुयाल खूंखार विलेन के रूप में प्रभाव छोड़ते हैं। शानदार विजुअल्स, पावरफुल बैकग्राउंड स्कोर और जबरदस्त एक्शन फिल्म के बड़े पैमाने का संकेत देते हैं। फिल्म का गाना ‘आया शेर’ पहले ही 20 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर चुका है। एसएलवी सिनेमाज की यह फिल्म 24 सितंबर 2026 को आठ भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: