समस्तीपुर : हड़ताली सफाईकर्मियों का समाहरणालय पर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 5 अगस्त 2026

समस्तीपुर : हड़ताली सफाईकर्मियों का समाहरणालय पर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Safaikarmi-protest-samastipur
समस्तीपुर, 5 अगस्त (संवाददाता)। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे नगर निगम सफाईकर्मियों ने बुधवार को हड़ताल के 7वें दिन शहर में जुलूस निकालकर समस्तीपुर समाहरणालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व ऐक्टू नेता जीबछ पासवान, ऐक्टू नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अजय कुमार, अशोक राय, प्रभात रंजन गुप्ता, पूर्व पार्षद अर्जुन कुमार एवं राजकुमार राम आदि ने किया। जुलूस नगर भवन से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने सभा आयोजित कर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि नगर निगम के सफाईकर्मी लंबे समय से नियमितीकरण, कम से कम 26 हजार रुपए वेतन एवं सेवा सुरक्षा सहित अन्य बुनियादी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है।


प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को तीन सूत्री मांगपत्र सौंपते हुए सफाईकर्मियों की मांगों पर अविलंब सकारात्मक पहल करने की मांग की। नेताओं ने कहा कि सफाईकर्मी नगर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए उनकी जायज मांगों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि हड़ताली सफाईकर्मियों से शीघ्र वार्ता कर उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में ऐक्टू राज्य परिषद सदस्य सह नगर निगम कर्मचारी महासंघ के जीबछ पासवान, ऐक्टू नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलामंत्री अजय कुमार, नगर निगम के कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राजकुमार राम, अनुरक्षक बंद के जिलाध्यक्ष जीतेंद्र कुशवाहा, पूर्व पार्षद अर्जुन कुमार, प्रभात रंजन गुप्ता, पवन राऊत, सूरज कुमार, अनील कुमार, दिनेश दास, पंकज राम, बिरजू राम, राॅबिन कुमार, मीरा देवी, संगीता देवी, कामिनी देवी, गुड़िया देवी, ममता देवी, किरण देवी, गीता देवी समेत बड़ी संख्या में सफाईकर्मी एवं समर्थक शामिल थे। कार्यक्रम में ताजपुर नगर परिषद के 50 सफाईकर्मी लखींद्र राम, अशोक राम, ओमप्रकाश मल्लिक, सुनील मल्लिक, मुकेश राम, रामनरेश राम आदि के नेतृत्व में जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन में शामिल होकर मांग पूरा होने तक हड़ताल पर डटे रहने की घोषणा की।

कोई टिप्पणी नहीं: