सीहोर : श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय की मान्यता समाप्त किए जाने की मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 27 अगस्त 2026

सीहोर : श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय की मान्यता समाप्त किए जाने की मांग

  • कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने लगाया फर्जी डिग्रियां बांटने तथा जमीनों में गड़बड़ी करने का आरोप

Sehore-congress
सीहोर। जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने एक बयान जारी कर सीहोर स्थित श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि पिछले दिनों इस विश्वविद्यालय के कुलपति सहित तीन लोगों को राजस्थान पुलिस ने फर्जी डिग्रियां बांटने के मामले में गिरफ्तार किया था, तो वहीं यहां का एक पूर्व छात्र भी नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुआ था। पंकज शर्मा ने विश्वविद्यालय प्रबंधन पर फर्जी तरीके से पुरानी तारीख में डिग्रियां बांटने, परीक्षाओं में नकल करवाकर और पैसे लेकर विद्यार्थियों को पास कराने तथा ऐसा करके देश की शिक्षा प्रणाली को कमजोर करके छात्रों के बौद्धिक स्तर को पंगु बनाने और उनका भविष्य बर्बाद करने का भी आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन पर धोखाधड़ी कर आसपास के किसानों की जमीन हड़पने का भी आरोप लगाया है। पंकज शर्मा ने राज्य सरकार और सीहोर जिला प्रशासन से इन सभी मामलों सहित इसके द्वारा अब तक सभी विद्यार्थियों को दी गई डिग्रियों की गहनता से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा इस विश्वविद्यालय की मान्यता तत्काल समाप्त करने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं: