मधुबनी : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार परिभ्रमण कार्यक्रम में मधुबनी पहुंचे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 अगस्त 2026

मधुबनी : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार परिभ्रमण कार्यक्रम में मधुबनी पहुंचे

  • जिलाधिकारी के द्वारा माननीय मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग को  पाग-दोपट्टा एवं मिथिला पेंटिंग तथा प्रतीक चिन्ह किया गया भेंट

Gyanesh-kumar-reach-madhubani
मधुबनी 16 अगस्त (रजनीश के झा) ।  ज्ञानेश कुमार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत उनका आगमन अररिया संग्राम में हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली का हेलीकॉप्टर से अररिया संग्राम, झंझारपुर आगमन हुआ। हैलिपैड पर उपस्थित अधिकारियों के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत तथा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।  तत्पश्चात वे मिथिला हाट, अररिया संग्राम के लिए प्रस्थान किए। मिथिला हाट स्थित कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के द्वारा उनका स्वागत पाग-दोपट्टा एवं मिथिला पेंटिंग तथा प्रतीक चिन्ह से किया गया।


तत्पश्चात मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग ज्ञानेश कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, जिलाधिकारी, मधुबनी सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। पुनः शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय, मधुबनी छात्राओं के द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति दी गयी। जिला पदाधिकारी, आनंद शर्मा के  द्वारा स्वागत संबोधन के बाद जिले की भौगोलिक तथा अन्य उपलब्धियों सहित 2025 में जिले में  एस.आई.आर.(मतदाता पुनरीक्षण कार्य) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। तत्पश्चात स्थानीय कलाकारों की ओर से पारंपरिक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा कार्यक्रम को संबोधित भी किया गया। इसके बाद मिथिला की परंपरा से जुड़े प्रतीक चिह्न उन्हें प्रदान किया गया। इस दौरान इस दौरान माननीय, मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के द्वारा मिथिला कला एवं शिल्प तथा EVM से संबंधित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से मिथिला की समृद्ध कला-संस्कृति के साथ निर्वाचन जागरूकता से जुड़े विभिन्न पहलुओं को भी प्रदर्शित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: