- महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया एक व्यापक सुरक्षा समाधान, महिलाओं के लिए प्रीमियम पर 15% की लाइफटाइम छूट, वित्तीय लचीलेपन के लिए प्रेग्नेंसी ब्रेक की सुविधा शामिल
- 25,000 रुपए तक के अतिरिक्त महिला-विशेष स्वास्थ्य प्रबंधन और वेलनेस लाभ उपलब्ध, 10 साल तक हर साल बढ़कर मिलने वाली इनकम से चाइल्ड एजुकेशन केयर की सुविधा

मुंबई, 13 अगस्त : आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट हर लॉन्च किया है। यह खासतौर पर महिलाओं के लिए तैयार किया गया एक कॉम्प्रिहेंसिव टर्म प्लान है। इस प्लान को लाइफ इंश्योरेंस के साथ हेल्थ और वेलनेस फायदों को जोड़कर महिलाओं की बदलती सुरक्षा और स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट हर महिलाओं के जीवन के अहम् पड़ावों पर उन्हें मज़बूत और सुरक्षित बनाने के लिए कई खास सुविधाएँ प्रदान करता है। इसमें 15% लाइफटाइम प्रीमियम डिस्काउंट, महिला-विशेष हेल्थ मैनेजमेंट और वेलनेस सेवाएँ और प्रेग्नेंसी ब्रेक फीचर जैसी सुविधाएँ शामिल हैं, जिससे महिलाएँ प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी प्रीमियम किश्तों को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकती हैं। इसके अलावा, यह प्लान चाइल्ड एजुकेशन केयर भी प्रदान करता है, जिसमें 10 साल तक हर साल बढ़कर मिलने वाली इनकम का लाभ मिलता है। इस ऑप्शन के तहत नॉमिनी को मिलने वाला डेथ बेनिफिट अगले 10 सालों तक हर साल 10% बढ़कर नियमित आय के रूप में मिलता है। इस लॉन्च के बारे में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर, श्री विकास गुप्ता ने कहा, "भारतीय महिलाएँ कई भूमिकाएँ निभाती हैं। इस वजह से उनकी वित्तीय योजना की जरूरतें अलग होती हैं और जीवन के अलग-अलग चरणों में बदलती रहती हैं। आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट हर को व्यापक सुरक्षा देने के साथ ही उनकी अनोखी स्वास्थ्य और वेलनेस जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। लाइफ इंश्योरेंस के साथ प्रेग्नेंसी ब्रेक और लाइफटाइम डिस्काउंट जैसी सुविधाओं को जोड़कर हम एक ऐसा समाधान दे रहे हैं, जो महिलाओं को उनके वित्तीय भविष्य और सेहत दोनों को सुरक्षित रखने में मदद करता है।"
इस प्रोडक्ट में महिलाओं के लिए खास हेल्थ मैनेजमेंट सेवाएँ शामिल हैं, जिनमें कई स्पेशलिटीज़ के डॉक्टरों से टेली-कंसल्टेशन, सालाना हेल्थ चेक-अप, हेल्थ रिस्क असेसमेंट, वेलनेस कंटेंट, फार्मेसी और डायग्नोस्टिक पर डिस्काउंट और अन्य हेल्थकेयर फायदे मिलते हैं। कुल मिलाकर, यह प्रोडक्ट 92,100 रुपए तक के फायदे देता है, जिसमें महिलाओं के लिए खास 25,000 रुपए तक के हेल्थ और वेलनेस फायदे शामिल हैं, जो महिला ग्राहकों को ज्यादा वैल्यू देते हैं। आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट हर को कंपनी की डिजिटल क्षमताओं का सपोर्ट मिला है, जिससे ग्राहक आसानी से इसे खरीद सकते हैं, सुविधाजनक सेल्फ-सर्विस ऑप्शन का लाभ उठा सकते हैं और बिना किसी परेशानी के क्लेम प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का उद्देश्य ऐसे प्रोडक्ट बनाना है, जो ग्राहकों का भविष्य सुरक्षित करें और उन्हें मज़बूत बनाएँ। ग्राहकों को सबसे आगे रखने की यह सोच कंपनी के वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजों में भी साफ दिखती है, जहाँ क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.3% के साथ इंडस्ट्री में सबसे आगे है और नॉन-इन्वेस्टिगेटिव इंडिविजुअल डेथ क्लेम का औसत सेटलमेंट टर्नअराउंड टाइम (टीएटी) सिर्फ 1 दिन है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें