किशनगंज । जिले के ठाकुरगंज विधानसभा के जेडीयू विधायक गोपाल अग्रवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। मामले में ठाकुरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को कटिहार जिले के कदवा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की पहचान कर उसे कदवा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है
शनिवार, 22 अगस्त 2026
किशनगंज : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, युवक गिरफ्तार।
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें