सीहोर। अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर नदी चौराहा स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में शुक्रवार को चतुर्दशी व्रत उद्यापन गायत्री महा यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्यापन गायत्री महायज्ञ में गुरुदेव की आज्ञा अनुसार सम्मिलित होकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के चार सौ से अधिक परिवारों ने माता गायत्री का पूजन किया और धर्म का लाभ प्राप्त किया। आयोजन को लेकर गायत्री शक्तिपीठ परिसर में मेला जैसा माहौल बना रहा। गायत्री परिजनों के द्वारा श्रद्धालुओं को गायत्री परिवार का बहुमूल्य साहित्य और प्रसाद का वितरण किया गया। अनंत चतुर्दशी व्रत उद्यापन कार्यक्रम गायत्री महायज्ञ में मुख्य रूप से ओम प्रकाश शेव, भगवत प्रसाद मल्होत्रा, प्रहलाद सिंह वर्मा, द्वारका प्रसाद वर्मा, यशपाल कुशवाहा, हरि नारायण पाटीदार, डॉ सिद्धार्थ नाथ खजुरिया,अनिल श्रीवास्तव मनीष गौर,विमल सुमन, डॉ विमल तेजराज राकेश वर्मा राम रत्न मालवीय प्रियंका हरिओम पाटीदार, निर्मला भावसार, ललिता राय, गुडमल राय की महत्वपूर्ण प्रमुख भूमिका रही।
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026
सीहोर : गायत्री शक्तिपीठ में चार सौ परिवारों ने किया चतुर्दशी उद्यापन
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें