सीहोर । क्षेत्र की सुख समृद्धि और मंगल कामना के लिए मंडी निवासी दिनेश राठौर द्वारा अपने निज निवास मंडी से श्री रुणिचा धाम इछावर तक बाबा रामदेव पैदल निशान यात्रा निकाली जाएगी l कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समाजसेवी दिनेश राठौर ने बताया कि कल भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष तेजा दशमी सोमवार के शुभ अवसर पर मंडी सीहोर से सुबह 7 बजे विधिवत पूजा अर्चना कर यात्रा का श्रीगणेश किया जाएगा l ओवर ब्रिज, लुनिया चौराहा, नेहरू कॉलोनी, नमक चौराहा पर बाबा के प्राचीन मंदिर,सब्जी मंडी, सीवन नदी पुल से होते हुए इछावर रोड पहुंचते हुए क्रीसेंट चौराहा से रूणिचा धाम सरकार इछावर के लिये प्रस्थान करेगी l रुणीचा धाम के कथावाचक गुरुदेव पंडित आनंद मोहन शुक्ला की उपस्थिति में धाम परिसर में ध्वजा चढ़ाई जाएगी l आयोजन समिति ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से अपील की है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता प्रदान करें l
शनिवार, 19 सितंबर 2026
सीहोर : कल सीहोर से निकलेगी बाबा रामदेव पैदल निशान यात्रा
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें