पटना : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम की चचेरी बड़ी बहन का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 सितंबर 2026

पटना : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम की चचेरी बड़ी बहन का निधन

Bihar-congress-president-sister-died
पटना/औरंगाबाद. 8 सितंबर (रजनीश के झा) । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम जी की चचेरी बड़ी बहन शांति देवी की 65 वर्ष की आयु में औरंगाबाद में असामयिक निधन हो गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने अपनी चचेरी बड़ी बहन के निधन पर औरंगाबाद पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने बताया कि हमारे चाचा स्व. तीरथ राम जी की पुत्री थी।उनके असामयिक निधन से मन मर्माहत है। उनका यूँ अचानक चले जाना मन को गहरे दु:ख और पीड़ा से भर गया है। उनके घर पहुंचकर अंतिम दर्शन किए और नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया। ईश्वर परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें और मृत आत्मा को शांति दें।

कोई टिप्पणी नहीं: