सीहोर : चित्रकला प्रदर्शन के बाद बच्चों ने बनाए प्रोजेक्ट फिर दिया भाषण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

सीहोर : चित्रकला प्रदर्शन के बाद बच्चों ने बनाए प्रोजेक्ट फिर दिया भाषण

Children-workshop-sehore
सीहोर। सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने प्रगतिशील देश को लेकर चित्रकला की और भाषण दिया जिसके बाद विज्ञान प्रोजेक्ट भी प्रस्तुत किए। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रूप श्री नागेश और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य आदर्श रूबी स्कूल यज्ञदत शर्मा ने ईसाइकिल, मिसाइल, वॉटर डिस्पेंसर के प्रोजेक्ट बनाने वाले छात्र-छात्राएं मोहम्मद जोहेब, अलीमा ,अहद, अली को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। ईसी प्रकार कार्यक्रम के दौरान आयशा, समीर, अब्दुल्ला, अल्फिया, सिमरन, अरशद, नौशीन सहित अन्य बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम कस्बा क्षेत्र में संचालित न्यू आल ह्‌यूमन हाई स्कूल में सेवा संकल्प अतंर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्कूल प्राचार्य नौशे मियां, नायब खान सर, रशीद मियां शोयब और शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं पालक गण मौजूद रहे। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रूप श्री नागेश ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: