समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम छात्रा उत्पीड़न मामले को लेकर प्रतिवाद जुलूस व सभा, कड़ी कार्रवाई की मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम छात्रा उत्पीड़न मामले को लेकर प्रतिवाद जुलूस व सभा, कड़ी कार्रवाई की मांग

Cpi-ml-protest-samastipur
समस्तीपुर, 24 सितंबर (संवाददाता) । समस्तीपुर के कर्पूरीग्राना के जगतसिंहपुर में एक छात्रा के साथ हुई कथित छेड़खानी की घटना के विरोध में बृहस्पतिवार की शाम समस्तीपुर शहर के स्टेडियम गोलंबर पर नागरिक समाज, आइसा एवं ऐपवा के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवाद जुलूस निकालकर सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त किया तथा मां-बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। सभा की अध्यक्षता ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह एवं आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने संयुक्त रूप से की। सभा का संचालन भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह तथा आइसा जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने किया।


सभा को संबोधित करते हुए नागरिक समाज के दीनबंधु प्रसाद, मो० सगीर, मनोज कुमार सिंह, जीतेन्द्र कुमार, भाकपा माले के जीतेंद्र कुशवाहा, राजकुमार चौधरी, रामलाल राम, पूर्व वार्ड पार्षद अर्जुन कुमार, संजीत पासवान, आइसा के दीपक यदुवंशी, धीरज कुमार, हिमांशु कुमार, अनील कुमार, संजीव कुमार, गोलू कुमार, द्रख्शा जबीं, मो० मेराज आलम, राजद के राम विनोद पासवान, कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी तथा सामाजिक कार्यकर्ता शाहीद हुसैन, एनजीओ संघ के अधिवक्ता संजय कुमार बबलू, रेलवे ट्रेड यूनियन के संतोष कुमार निराला, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा की।वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ रही घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं तथा दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जानी चाहिए। वक्ताओं ने राज्य सरकार से पीड़िता को न्याय, सुरक्षा तथा समुचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। सभा के दौरान प्रतिभागियों ने महिला सुरक्षा, कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर नारे भी लगाए। वक्ताओं ने मुसरीघरारी के लाटबसेपुरा में घटी कथित छेड़खानी की घटना के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग भी की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा ऐसी घटनाओं के खिलाफ लगातार आवाज उठाने का संकल्प लिया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह ने जिले में छेड़खानी के तमाम मुकदमें के आरोपियों को बचाने के बजाय जेल में बंद करने की मांग की। सभा के अंत में मां- बहन-बेटियों के साथ बढ़ते छेड़खानी-उत्पीड़न- हत्या-ब्लातकार की घटना के खिलाफ मुकदमा सम्राट चौधरी का पूतला फूंककर विरोध प्रकट किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: