- महाराष्ट्र की तर्ज पर पूरे देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे सरकार : JCI
उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी पत्रकारों को सुरक्षा, सम्मान और संरक्षण की गारंटी नहीं मिल पाना चिंता का विषय है। महाराष्ट्र में लागू पत्रकार सुरक्षा कानून इस दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जिसे अन्य राज्यों में भी लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गैर-मान्यताप्राप्त पत्रकारों को भी संगठन के माध्यम से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी होगी। डॉ. सक्सेना ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून केवल एक कानून नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने सरकार से अपील की कि वह पत्रकारों के खिलाफ होने वाली हिंसा, धमकी और दबाव की घटनाओं को गंभीरता से ले और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे। साथ ही, पत्रकारों के लिए बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा और वित्तीय सहायता जैसी योजनाओं को भी मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) इस दिशा में लगातार प्रयासरत है और देशभर के पत्रकारों को संगठित कर उनकी आवाज बुलंद करने का काम कर रही है। उनका मानना है कि जब पत्रकार सुरक्षित होंगे, तभी वे निडर होकर सच को सामने रख पाएंगे और लोकतंत्र की असली ताकत बन पाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें