मधुबनी : जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती मनाई गई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

मधुबनी : जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती मनाई गई

Din-dayal-upadhyay-jayanti-madhubani
मधुबनी, 25 सितंबर ( रजनीश के झा) । आज शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा जी  की अध्यक्षता  एवं जिला उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर के संचालन में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के शुरुआत में वंदे मातरम गीत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बारी- बारी से पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों ,सिद्धांत और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया । 


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  हरीभूषण ठाकुर  जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर कहा कि वह महान विचारक, दार्शनिक और एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उनकी जयंती पर राष्ट्र सेवा, समर्पण और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के विचारों को याद किया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से   एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार सह विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार को समर्थन देकर भारी मतों से फिर से जीताने की अपील की। इस अवसर पर एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार सह विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार ने अनंत चतुर्दशी की बधाई देते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सदैव देश और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने एकात्म मानववाद के प्रणेता रहे, उनकी विचारधारा को हम सभी ने आत्मसार किया  है। उन्होंने कहा कि 23 अक्टूबर को दरभंगा स्नातक का चुनाव है और आप सभी का आशीर्वाद और समर्थन मिले इसके लिए मैं आप सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। कार्यक्रम पूर्व जिला अध्यक्ष भोगेंद्र ठाकुर, देवेंद्र कुमार यादव, नागेंद्र राउत, अमरनाथ प्रसाद, संयोजक प्रशांत ठाकुर, सुबोध चौधरी ,सरोज सिंह, प्रमिला पूर्व ,राधा देवी, प्रमोद सिंह ,संतोष भगत ,मनोज कुमार मुन्ना, प्रफुल्ल झा ,आदित्य झा, कन्हैया साह, मोहम्मद अर्शी ,प्रतिमा रंजन, रीना सर्राफ, सीमा शाही,  पिंटू रौनियार, सुनील कुवंर,विनो राम, अजय भगत ,सतीश दास, पवन साह ,संजय गुप्ता, आयुष सिंह, अशोक राम, रितु मंडल, सुमन झा ,मनीष झा,अरुण राय, महेश कुमार ,सुमन झा ,मुन्ना चौधरी ,पंकज झा ,रवि रंजन ,वीरेंद्र मेहता ,राकेश रंजन ,अशोक कुशवाहा, सनत झा ,उपेंद्र शाह,  वरुण कुमार लाल दास, सहित अन्य देवतूल्य कार्यकर्ता शामिल थे। धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री पंकज सिंह राठौड़ ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: