- प्रसिद्ध कवि मदन कश्यप उद्घाटन करेंगे, कवि कौशल किशोर मुख्य वक्ता होंगे
यह जानकारी जसम बिहार के सचिव दीपक सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि राज्य सम्मेलन में व्यापक भागीदारी होने जा रही है। डेलीगेट, पर्यवेक्षक और अतिथियों सहित लगभग 125 रंगकर्मी, साहित्यकार, कलाकार, चित्रकार और जनगायक सम्मेलन में उपस्थित होंगे। उद्घाटन सत्र के अध्यक्ष मंडल में वरिष्ठ कवि-कथाकार-आलोचक जितेंद्र कुमार, कवि-आलोचक प्रो. सुरेंद्र प्रसाद सुमन, बुद्धिजीवी प्रो. संतोष कुमार और उर्दू के प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. अहमद सगीर रहेंगे। मंच पर वरिष्ठ रंगकर्मी-जनगायक कृष्ण कुमार निर्मोही, वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल अंशुमान, प्रमोद यादव, वरिष्ठ रंग-समीक्षक रामबाबू आर्य, डॉ. स्नेहलता और तबस्सुम फरहाना की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उद्घाटन सत्र का संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी-कवि दीपक सिन्हा करेंगे।
इस अवसर पर दीपक सिन्हा के नये काव्य-संग्रह का लोकार्पण भी उद्घाटन सत्र में किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। इस अवसर पर एक आर्ट गैलरी लगाई जाएगी जिसमें जनवादी कलाकारों की कलाकृतियाँ प्रदर्शित होंगी, साथ ही एक बुक स्टॉल भी रहेगी जहाँ प्रगतिशील साहित्य उपलब्ध रहेगा। उद्घाटन सत्र के बाद संध्या में काव्य-गोष्ठी सह मुशायरा का आयोजन होगा, जिसका संचालन वरिष्ठ कवि शंभु भारतीय करेंगे। बेगूसराय की प्रसिद्ध टीम रंगनायक-द लेफ्ट थियेटर द्वारा एक नाटक की प्रस्तुति होगी। भोजपुर और मिथिला जोन से कई जनगायक अपनी प्रस्तुति देंगे। मधुबनी की जनगायन टीम नवतुरिया, रोहतास की टीम ललकार और आरा की चर्चित युवा टीम युवानीति की विशेष प्रस्तुति भी होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन प्रमोद यादव करेंगे। पूरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा विजय सिन्हा और पुनीत पाठक ने तैयार किया है।
सम्मेलन के दूसरे दिन 27 को सांगठनिक सत्र का आयोजन होगा, जिसमें राज्य सचिव के प्रतिवेदन पर बहस होगी तथा भविष्य की रणनीति और संगठन के विस्तार पर चर्चा होगी। नयी राज्य कमेटी का चुनाव होगा। सम्मेलन की शुरुआत शहीद-ए-आजम भगत सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद कर उन्हें पुष्प अर्पित कर की जाएगी। सम्मेलन की सफलता के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई है।सम्मेलन की संपूर्ण तैयारी का जायजा लेने शुक्रवार को जसम के जिला अध्यक्ष डॉ प्रभात कुमार, राज्य उपाध्यक्ष प्रो० सुरेंद्र प्रसाद 'सुमन', कार्यकारी जिला सचिव रंजन कुमार बमबम, भाकपा माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार, राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राज कुमार चौधरी, आइसा के सुनील कुमार, लोकेश राज, दीपक यदुवंशी, राजू राय आदि ने सम्मेलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सम्मेलन समस्तीपुर के इतिहास में मिल का पत्थर साबित होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें