मधुबनी जिले के सभी प्रखंडों में आगे भी Child Labour Rescue Special Drive जारी रहेगा। अभियान के तहत ढाबा, दुकान, प्रतिष्ठान, मोटर गैराज, ईंट-भट्ठा एवं अन्य संस्थानों में बाल एवं किशोर श्रम के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। श्रम अधीक्षक रतीश कुमार ने बताया कि बिहार में बाल श्रम उन्मूलन हेतु सितम्बर माह में स्पेशल धावा दल के तहत जिले में विभिन्न ढाबा/दुकान/प्रतिष्ठानों/मोटर गैराज/ईंट भट्ठा/बीड़ी सहित अन्य फैक्ट्री में बाल श्रमिकों, किशोर श्रमिकों, बंधुआ श्रमिकों आदि को विमुक्त करवाने हेतु धावा दल संचालित किया गया! धावा दल के निरीक्षण के दौरान बाल श्रम कराने वाले नियोजकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी! मधुबनी में बाल श्रम उन्मूलन के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार और विभिन्न संगठन बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहे हैं, साथ ही बाल श्रमिकों को शिक्षा और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की कोशिश भी की जा रही है! बाल श्रमिकों को विमुक्त कराने के बाद, उन्हें आर्थिक सहायता और पुनर्वास के लिए सरकार और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन किया जाता है।
मधुबनी, 30 सितंबर (रजनीश के झा) । जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री आनंद शर्मा, भा.प्र.से. के कुशल मार्गदर्शन में श्रम अधीक्षक श्री रतीश कुमार के नेतृत्व में गठित धावा दल द्वारा बुधवार को स्पेशल धावा दल संचालन के अंतिम दिन में बाल श्रम के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। मधुबनी जिला में संचालित अभियान के दौरान कुल 07 बाल एवं किशोर श्रमिकों को विभिन्न स्थानों यथा- पंडौल, राजनगर व मधुबनी सदर से सकुशल विमुक्त कराया गया तथा उन्हें आवश्यक कार्रवाई हेतु बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें