मधुबनी : मधुमक्खी पालन, मूल्य संवर्धन एवं विपणन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 30 सितंबर 2026

मधुबनी : मधुमक्खी पालन, मूल्य संवर्धन एवं विपणन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Bee-farming-seminar
मधुबनी, 30 सितंबर (रजनीश के झा)। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण, मधुबनी के  द्वारा मंडल कारा, मधुबनी में दिनांक 30 सितंबर 2026 को मधुमक्खी पालन, मूल्य संवर्धन एवं विपणन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडल कारा के जेल अधीक्षक, उप जेल अधीक्षक, आत्मा के उप परियोजना निदेशक सहित लगभग 100 प्रशिक्षणार्थी बंदियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मंडल कारा  मधुबनी में विचाराधीन/सजावार बंदी को कारा मुक्ति के पश्चात स्वरोजगार एवं स्वावलंबी बनाने हेतु मधुमक्खी पालन की वैज्ञानिक तकनीक, शहद उत्पादन, मूल्य संवर्धन एवं उत्पादों के प्रभावी विपणन की जानकारी प्रदान करना था, ताकि प्रशिक्षण के माध्यम से उनके कौशल का विकास हो तथा भविष्य में वे इसे स्वरोजगार एवं आजीविका के साधन के रूप में अपना सकें।


प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक  श्री नंदन उप परियोजना निदेशक, आत्मा , प्रगतिशील किसान श्री संजीव कुमार हाथी द्वारा मधुमक्खी पालन की वैज्ञानिक विधि, मधुमक्खी कॉलोनी का रख-रखाव, मधुमक्खियों के लिए उपयुक्त पुष्पीय स्रोत, शहद उत्पादन, शहद के मूल्य संवर्धन तथा बाजार में इसके विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी गई। प्रशिक्षणार्थियों को मधुमक्खी पालन में आवश्यक सावधानियों एवं व्यावहारिक पहलुओं के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक एवं उप जेल अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को कौशल विकास प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराया गया तथा प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी का उपयोग भविष्य में सकारात्मक एवं स्वावलंबी जीवन के लिए करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उप परियोजना निदेशक, आत्मा, मधुबनी द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए बधाई दी गई। उन्होंने प्रशिक्षणार्थी बंदियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण उनके लिए भविष्य में स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता का माध्यम बन सकते हैं। इसके साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: