- एनएसयूआई बाबा साहेब के नाम पर नहीं करें राजनीति : जाटव
सीहोर। प्रधानमंत्री एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद कॉलेज प्राचार्य कक्ष में पहुंचकर शुक्रवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भाजपा सीहोर मंडल के पदाधिकरियो कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति के निर्देशन में मंडल महामंत्री नीरज जाटव के नेतृत्व में कॉलेज प्राचार्य रोहिताश शर्मा की उपस्थिति में दीवार पर सम्मान पूर्वक लगाई। कॉलेज प्राचार्य और पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अमर रहे के नारे भी लगाए। भाजपा मंडल महामंत्री नीरज जाटव ने बाबा साहब की तस्वीर लगाने के बाद कहा कि कांग्रेस पार्टी की छात्र विंग एनएसयूआई बाबा साहब के नाम पर झूठी राजनीति कर रही है सच यह है कि कांग्रेस ने कभी भी बाबा साहब को सम्मान नहीं दिया है यही कारण है कि अब कांग्रेस देश में जीरो पर आ गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब से सत्ता में आई है तब से बाबा साहब के विचारों और उनके अनुयायियों को आगे बढ़ा रही है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने बाबा साहब को नमन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोगों के पास आरोप लगाने के अलावा कोई काम नहीं है अच्छा हाल में छात्र-छात्राओं के द्वारा ही भंडारा आयोजित किया गया था यहां कोई नाच गाना नहीं चल रहा था। संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर हम सब के सम्माननीय महापुरुष है। कॉलेज की नई बिल्डिंग के प्राचार्य कक्ष में पहले से बाबा साहब की तस्वीर लगी हुई है जबकि पुरानी बिल्डिंग के प्राचार्य कक्ष में सफाई कार्य होने के चलते तस्वीर को हटाया गया था भाजपा कार्यकर्ताओं ने तस्वीर को सम्मान के साथ वापस स्थान पर लगा दिया है। इस अवसर पर प्रदेश अनुसूचित जाति भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रवि नागले, अक्षय चौहान पवन बोयत रोहित भगवान यश चौरसिया दीपक पाटीदार रवि राय कपिल अटेरिया, सत्येंद्र मंगरोलिया, रोहित सिट आदि उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें