सीहोर : क्रिसेंट गरबा महोत्सव प्रशिक्षण शिविर में हुआ सम्मान कार्यक्रम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 30 सितंबर 2026

सीहोर : क्रिसेंट गरबा महोत्सव प्रशिक्षण शिविर में हुआ सम्मान कार्यक्रम

  • साड़ियां उपहार में देकर लगाया तिलक, किया मातृशक्ति सम्मान 

Garba-training-sehore
सीहोर। क्रिसेंट गरबा महोत्सव प्रशिक्षण कार्यक्रम में बुधवार शाम नवरात्र में कठिन व्रत धारण कर माता जगदंबा भवानी की उपासना करने वाली मातृशक्ति का सम्मान किया गया। अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच के तत्वाधान में आयोजित नारी सम्मान समारोह में साड़ियां उपहार में देकर तिलक लगाकर समाजसेविका श्रीमती अरुणा सुदेश राय के द्वारा मातृशक्ति का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्रिसेंट गरबा महोत्सव में गरबे का प्रशिक्षण ले रही बालिकाओं ने अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन भी किया। सम्मान समारोह में सम्मानित हुई विशिष्ट महिलाओं के द्वारा बालिकाओं का उत्साह वर्धन किया गया। 


नारी सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेविका श्रीमती अरुणा राय के द्वारा माता दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। गरबा प्रशिक्षण ले रही  बालिकाओं को प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक सेविका श्रीमती अरुणा राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव भी बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं हम उन्हें के आनंद उत्सव को आगे बढ़ा रहे हैं  मातृशक्ति के बिना यह कार्यक्रम अधूरा है। मातृशक्ति ही माता जगदंबा की सही भक्ति करती है नवरात्र आता है तो कठिन व्रत रखती हैं और जगराता में भी शामिल होती है ऐसी सभी माता बहनों मातृशक्ति को नमन जिन्होंने अपनी बालिकाओं को क्रिसेंट करवा महोत्सव में गरबा प्रशिक्षण के लिए भेजा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर की महिलाएं और गरबा प्रशिक्षण ले रही प्रतिभागी बालिकाएं उपस्थित रही।

कोई टिप्पणी नहीं: