दिल्ली: 3 हजार करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 30 सितंबर 2026

दिल्ली: 3 हजार करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

  • अरब सागर में नशे के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Pakistani-drug-pedlor-arrested
नई दिल्ली, 30 सितंबर । नशे के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के खिलाफ अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल ने बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस ने अरब सागर में पाकिस्तान से आ रही नशे की बड़ी खेप जब्त की है। ऑपरेशन में करीब 526 किलो हेरोइन और मेथामफेटामाइन जब्त किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 3 हजार करोड़ रुपये है। इस दौरान पांच पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय तटरक्षक बल ने अरब सागर में लक्षद्वीप के पश्चिम में संदिग्ध नाव की निगरानी शुरू की। समुद्र और हवा से लगातार निगरानी के बाद 25 सितंबर को ईरानी धौ का पीछा कर उसे रोका। इसके बाद उस पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में हाई-ग्रेड ड्रग्स बरामद हुई। इसके बाद नाव, पांचों आरोपियों और जब्त नशीले पदार्थों को सुरक्षा घेरे में मुंबई लाया गया है। यहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। भारतीय तटरक्षक बल के मुताबिक, इस कार्रवाई से समुद्र के रास्ते भारत में ड्रग्स पहुंचाने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।


भारतीय तटरक्षक बल ने कार्रवाई की जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा- ATS गुजरात और सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के साथ एक इंटेलिजेंस-लेड जॉइंट ऑपरेशन में, @IndiaCoastGuard यूनिट्स ने #लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में एक संदिग्ध ईरानी नाव को पकड़ा। पॉज़िटिव डिटेक्शन, लगातार ट्रैकिंग और हॉट परस्यूट के बाद टैक्टिकल बोर्डिंग हुई, जिससे एक बड़े ट्रांसनेशनल नार्को-स्मगलिंग वेक्टर को सफलतापूर्वक न्यूट्रलाइज़ किया गया। इस ऑपरेशन में 526 kg हाई-ग्रेड हेरोइन और मेथामफेटामाइन ज़ब्त किया गया, जिसकी कीमत ₹3,000 करोड़ से ज़्यादा है, साथ ही पाँच #पाकिस्तानी क्रू मेंबर भी पकड़े गए। पकड़े गए जहाज़ को क्रू के साथ कई एजेंसियों की जांच और उसके बाद केस के लिए मुंबई ले जाया गया है।भारतीय तटरक्षक बल ने आगे लिखा- भारतीय तटरक्षक हमारी समुद्री सीमाओं को सुरक्षित करने, #NashaMuktBharat पक्का करने के लिए ड्रग सिंडिकेट को खत्म करने और देश को अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराधों से बचाने के लिए पूरी तरह तैयार और प्रतिबद्ध है।SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

कोई टिप्पणी नहीं: