विश्व चैंपियनशिप जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है। कुणाल की सफलता ने न केवल उनके माता-पिता और परिवार का गौरव बढ़ाया है, बल्कि मादीपुर गांव तथा दिल्ली का नाम भी अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं में भी उत्साह का माहौल है। जापान से कांस्य पदक जीतकर दिल्ली लौटने पर कुणाल यादव का मादीपुर गांव में मादीपुर कांवड़ सेवा समिति के प्रधान हरिओम यादव,मादीपुर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अध्यक्ष मंजीत यादव (मसाला ट्री),आरडब्ल्यूए मादीपुर के अध्यक्ष रोहित यादव, समाजसेवी राजीव शर्मा लालू,रामप्रकाश यादव,विनोद ठाकुर,मयूर राठौर,रिंकू मित्तल,रजनीश यादव,नरेंद्र यादव,श्रीकृष्ण यादव, आदि खेल प्रेमियों, ग्रामीणों, परिजनों और शुभचिंतकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। मादीपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित स्वागत समारोह में कुणाल को फूल मालाओं से सम्मानित किया गया और ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी विजय का जश्न मनाया गया। ग्रामीणों ने कुणाल की इस सफलता को पूरे गांव के लिए गौरव का विषय बताते हुए उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। परिजनों का कहना है कि कुणाल ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है और यह संदेश देती है कि निरंतर अभ्यास, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल की जा सकती है। कुणाल यादव की इस उपलब्धि पर उनके पिता श्री राकेश यादव, परिवार के सदस्यों, मित्रों, खेल प्रेमियों और मादीपुर के ग्रामीणों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। सभी ने उम्मीद जताई कि कुणाल यादव आने वाले समय में देश के लिए और भी बड़े अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाएंगे।
नई दिल्ली (अशोक कुमार निर्भय)। दिल्ली के मादीपुर गांव के लिए गर्व का क्षण है। श्री राकेश यादव के सुपुत्र एवं मास्टर मूलचंद जी के पौत्र कुणाल यादव ने जापान के टोक्यो में आयोजित एसजेजेआईएफ विश्व जिउ-जित्सु चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में 75 देश खिलाड़ियों ने भाग लिया था। आधिकारिक एसजेजेआईएफ प्रतियोगिता सूची में कुणाल यादव का नाम भारत की ओर से क्रॉसट्रेन फाइट क्लब के खिलाड़ी के रूप में दर्ज है। कुणाल यादव की इस उपलब्धि को भारतीय जिउ-जित्सु के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित इस विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जहां कुणाल ने कड़े मुकाबलों के बीच अपने शानदार खेल, तकनीक और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए पदक अपने नाम किया। क्रॉसट्रेन फाइट क्लब के खिलाडी कुणाल यादव एसजेजेआईएफ विश्व जिउ-जित्सु चैंपियनशिप 2026 का कांस्य पदक विजेता बने है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें