गाजियाबाद : मेवाड़ का 28वां स्थापना दिवस एवं शिक्षक दिवस समारोहपूर्वक आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 13 सितंबर 2026

गाजियाबाद : मेवाड़ का 28वां स्थापना दिवस एवं शिक्षक दिवस समारोहपूर्वक आयोजित

  • सात शिक्षक बेस्ट टीचर्स अवार्ड से सम्मानित

Meear-foundation-day-ghaziabad
गाजियाबाद (रजनीश के झा)। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के विवेकानंद सभागार में आयोजित मेवाड़ के 28वें स्थापना दिवस व शिक्षक दिवस समारोह में सात शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय शैक्षणिक कार्यों के लिए बेस्ट टीचर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेवाड़ के चेयरमैन डाॅ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि हमारे होने का अर्थ हम सबमें है। भगवान ने हमें यह एक अनोखा गुण दिया है। जरूरत है इसे देखने व परखने की। जिसने देख-परख लिया और जीवन में उतार लिया तो भविष्य में आश्चर्यजनक परिणाम देखने को मिलेंगे। हमें समाज के उस वंचित समाज के तबके को शिक्षित कर देश की मुख्यधारा से जोड़ना है। शिक्षा से बड़ी कोई समाज सेवा नहीं होती। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों में संस्कार, विद्या, कौशल, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीयता के भाव उत्पन्न कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ें। मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के महासचिव अशोक कुमार सिंघल ने कहा कि डाॅक्टर जीवन बचाता है तो शिक्षक जीवन बनाता है। इसलिए समाज में दोनों का समान महत्व है। उन्होंने कहा कि हम शिक्षक दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाएं। शिक्षक एक डायरी बनाएं। उनमें अपने दैनिक कार्यों को नोट करें। साल भर बाद देखें कि हमने कितना काम किया। जो रह गया, उसे आगे पूरा करें। इस प्रकार हम अपने भीतर अनुशासन के साथ-साथ विकास की संभावनाओं को भी जन्म दे सकते हैं। हम विद्यार्थियों को अपने साथ अधिक से अधिक जोड़ें। उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करें।


इससे पूर्व मेवाड़ के सात शिक्षकों पूजा जैन, डाॅ. सलमान हुसैन, रश्मि श्रीवास्तव, सीमा पंथरी, डाॅ. अरुणा भारद्वाज, अदिति और शुभम जैन को बेस्ट टीचर्स अवार्ड से नवाजा गया। उन्हें शाॅल, स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल ने मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस की प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। मेवाड़ के शिक्षक विनय सक्सेना के अलावा विद्यार्थियों अंशिका, वंशिका जैन, शाहीन अंजुम, आयुषी जैन आदि ने इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। संचालन डाॅ. श्रेया अग्रवाल ने किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: