- नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने पार्षदों की बैठक लेकर सौंपे दीपक, बूथ स्तर पर जगमगाएंगे हजारों दीप
भारत निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रहा
नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके जन्मदिन के अवसर पर सीहोर की जनता अपने प्रेम और आशीर्वाद को दीपों के माध्यम से व्यक्त करेगी। सीवन नदी घाट पर आयोजित होने वाला आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम सीहोर के लिए एक विशेष और यादगार अवसर बनेगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर दीप जलाने की पहल का उद्देश्य प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के इस उत्सव को जन-जन का उत्सव बनाना है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि नागरिकों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित करेंगे तथा प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करेंगे। सीवन नदी घाट पर हजारों दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमगाएगा। यह दृश्य सीहोर की एकजुटता, संस्कार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के स्नेह का प्रतीक बनेगा। बैठक में पार्षदों को उनके-अपने क्षेत्रों में दीपक वितरित करने तथा बूथ स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियों को व्यवस्थित रूप से पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई। नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी पार्षदों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से संपन्न हो। उन्होंने कहा कि सीवन नदी घाट पर जलने वाला प्रत्येक दीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जनता के आशीर्वाद, विश्वास और शुभकामनाओं का प्रतीक होगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी शहरवासियों से अपील की कि वे इस भव्य आयोजन में सहभागी बनकर अपने घर एवं बूथ स्तर पर दीप प्रज्वलित करें और सीवन नदी घाट पर आयोजित होने वाले आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें