सीहोर : पितृपक्ष में होगी 27 सितंबर से संगीतमय श्रीमद् भागवतकथा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

सीहोर : पितृपक्ष में होगी 27 सितंबर से संगीतमय श्रीमद् भागवतकथा

Pitar-paksh-bhagwat-katha-sehore
सीहोर । श्री रुणिचा धाम इछावर के सानिध्य में पितृ पक्ष में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक तक सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है । आयोजन की जानकारी देते हुए पंडित हिमांशु त्रिवेदी ने बताया कि  गुरुदेव पंडित आनंद मोहन शुक्ला के मुखारविंद से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन 27 सितंबर रविवार से प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक शर्मा परिवार क्वालिटी होम्स, बीमा कुंज कोलार रोड में किया जाएगा । प्रथम दिवस ढोल नगाड़े के साथ कलश यात्रा प्रारंभ होगी । शर्मा परिवार ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओ से अपील की है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता प्रदान करें ।

कोई टिप्पणी नहीं: