सीहोर : आईईएस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ब्लॉक-लेवल बालरंग प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

सीहोर : आईईएस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ब्लॉक-लेवल बालरंग प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया

Public-school-sehore
सीहोर। आईईएस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ब्लॉक-लेवल बालरंग प्रतियोगिता मंन अपना परचम लहराया। गवर्नमेंट एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर 1, सीहोर में ब्लॉक-लेवल बालरंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सिहोर ब्लॉक के 12 स्कूलों ने भाग लिया। सीनियर कैटेगरी में, सुगम संगीत - सोलो सिंगिंग ($गज़ल) के तहत, आईईएस पब्लिक स्कूल के अनहद खनुजा के प्रथम स्थान हासिल किया। वही जूनियर कैटेगरी के लोकगीत कैटेगरी के तहत, आईईएस पब्लिक स्कूल के पाचवी कक्षा के छात्रों की टीम याना सोलंकी, दिव्या तिवारी, आन्या खरे, आरना गौर, कुमुद भोरजार, हर्षाली अग्रवाल, रुद्र तारे, अयान ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर मनीषा कवाथेकर, डाइरेक्टर आईईएस पब्लिक स्कूल ने छात्रो को बधाई एवं शुभकामनाए दी साथ ही उनके प्रयास के सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

कोई टिप्पणी नहीं: