- एक समय एक लय एक स्वर में हुआ वंदे मातरम गान

सीहोर। नमामि भारत वंदे मातरम कार्यक्रम के अंतर्गत बंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में सामूहिक बंदे मातरम गान का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक सुदेश राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वंदे मातरम व्यक्ति में देशभक्ति का संचार करता है वंदे मातरम देश की आजादी में महत्वपूर्ण स्थान रखता है हम भाग्यशाली हैं कि वंदे मातरम सामूहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सुदेश राय के द्वारा की गई। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संचालक भारत सोनी, शासकीय आवासीय खेलकूद विद्यालय के प्राचार्य आलोक शर्मा पर सम्मिलित हुए। मंच पर नमामि भारत वंदे मातरम कार्यक्रम के जिला संयोजक अनिल पालीवाल, कार्यक्रम संयोजक शोभा चांडक रहे। अतिथियों का सत्कार सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य जगन्नाथ सुहागपुर और शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा पुष्मालाएं पहनाकर किया गया। सामूहिक रूप से एक समय एक ले और एक स्वर में वंदे मातरम गया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं नागरिक उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें