सीहोर। सुभाष चंद्र बोस हाई सेकेंडरी स्कूल गंज में गुरुवार को विधायक सुदेश राय के द्वारा नवीन स्कूल बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया। राज्य ओपन स्कूल विभाग के द्वारा छात्र-छात्राओं के अध्ययन के लिए इस बिल्डिंग का निर्माण कराया गया। विधायक सुदेश राय ने शिक्षक शिक्षिकाओं छात्रों को नई बिल्डिंग मिलने पर बधाई शुभकामनाएं दी। उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर,राज्य ओपन स्कूल विभाग के सहायक संचालक रामवैध, जिला शिक्षा अधिकारी शीलू शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति पार्षद विवेक राठौर सम्मिलित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्राचार्य आशीष शर्मा ने सभी अतिथियों का पुष्प मालाए पहनाकर स्वागत किया। राज्य ओपन स्कूल विभाग के सहायक संचालक रामवैध ने बताया कि विधायक सुदेश राय की अनुशंसा पर राज्य ओपन स्कूल विभाग के द्वारा सीहोर जिले में केवल सुभाष स्कूल को गोद लेकर छात्राओं के अध्ययन के लिए नई बिल्डिंग उपलब्ध कराई गई है। आईवीडी बैंक के द्वारा फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बीआरसी अशोक वर्मा, एपीसी रमेशराम उइके, एडीपीसी संजय जादौन,बीओ रूपश्री नागेश, पार्षद कमलेश राठौर, डॉ गगन नामदेव डॉ गौरव ताम्रकार पार्षद कमलेश कुशवाहा सहित छात्र छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन दीपक बिसोरिया और आभार पीके शर्मा के द्वारा व्यक्त किया गया।
गुरुवार, 24 सितंबर 2026
सीहोर : सुभाष स्कूल की नई बिल्डिंग का विधायक सुदेश राय ने किया उद्घाटन
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें