- मिशन मोड में पंचायत /अंचल एवं आँनलाइन पोर्टल के माध्यम से अभियान बसेरा के तहत लिए जाएंगे आवेदन
- सभी एसडीओ/डीसीएलआर/ प्रखंडों के वरीय पदा. को शिविर का सफल आयोजन सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश
जिलाधिकारी ने शिविर के आयोजन की सफलता के लिए विकास मित्र पंचायत सचिव एवं राजस्व कर्मचारी को पंचायतो में भ्रमण कर संपर्क एवं समन्वय बनाने तथा शिविर संबंधी जानकारी देने का निर्देश दिया है। उन्होंने बीपीआरओ एवं डीपीआरओ को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक एवं समन्वय स्थापित कर शिविर संबंधी पूरी जानकारी देने का निर्देश दिया है। इसके अतिरिक्त जनहित मे शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने हेतु सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग फ्लेक्स संस्थापित करने तथा माइकिंग कराने का निर्देश दिया है ताकि अधिक से अधिक व्यक्ति को शिविर संबंधी जानकारी मिले तथा उसका समुचित लाभ उठा सकें। जिलाधिकारी ने विकास मित्र एवं राजस्व कर्मचारी के दायित्व एवं भूमिका की गंभीरता को देखते हुए जवाबदेही से कार्य करने हेतु आगाह किया है। उन्होंने कहा कि विकास मित्र महादलित परिवार में घर-घर भ्रमण कर शिविर की जानकारी लोगों को देंगे ताकि कोई भी योग्य परिवार लाभ से वंचित न रहे। अगर इस कार्य मे उनकी किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता पाई जायेगी तो विकास मित्र के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसे सुनिश्चित करने का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया गया है। महादलित परिवारों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर एवं संवेदनशील जिलाधिकारी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी की 650 में जयंती के उपलक्ष में प्रत्येक गुरुवार को महादलित टोलो में आयोजित विशेष शिविरों को वास भूमि विहीन परिवारों की पहचान एवं समस्याओं के स्थानीय समाधान का प्रमुख माध्यम बनाया जाए।
इस आयोजन में निम्न बिंदुओं को शामिल किया जाए-
~ विकास मित्र राजस्व कर्मचारी और अंचल कार्यालय के नामित कर्मी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए
~भूमिहीन एवं वासभूमि विहीन परिवारों का घर-घर सत्यापन किया जाए
~आवेदन निशुल्क भरवा कर प्राप्त किया जाए
~प्रत्येक आवेदन की पावती दी जाए
~पूर्व से लंबित आवेदन की वर्तमान स्थिति बताई जाए।
~पर्चा प्राप्त किंतु दखल से वंचित परिवारों की अलग सूची बनाई जाए
~पात्रता प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी सार्वजनिक रूप से दी जाए।
~प्राप्त आवेदन एवं निष्पादित मामलों का प्रतिवेदन उसी दिन संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने कहा कि डाँ भीमराव अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन कर अब तक छूटे हुए महादलित परिवार को सरकारी योजनाओं से अतिशीघ्र लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। जिला कल्याण पदाधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अभियान बसेरा 2 के तहत बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरण हेतु अंचलवार टास्क निर्धारित किया है। उन्होंने इस लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करने का सख्त निर्देश दिया है। जिले का लक्ष्य 1314 निर्धारित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें