दिल्ली : उच्च न्यायालय यूट्यूबर अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका पर 16 सितंबर को सुनवाई करेगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 14 सितंबर 2026

दिल्ली : उच्च न्यायालय यूट्यूबर अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका पर 16 सितंबर को सुनवाई करेगा

ajit-bharti-bail-hearing
नई दिल्ली । उच्च न्यायालय ने सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कथित तौर पर जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में सोमवार को यूट्यूबर अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका 16 सितंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की। इस बीच, जब भारती के वकील ने गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा का अनुरोध किया, तो न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी ने कहा, “परसों देखेंगे”। न्यायमूर्ति बनर्जी ने इस बात पर गौर किया कि याचिकाकर्ता के पास 23 अगस्त को दर्ज पूरी प्राथमिकी की प्रति नहीं थी जिसके बाद मामले की सुनवाई टाल दी गई। अभियोजन पक्ष के वकील ने भरोसा दिलाया कि दिन के दौरान पूरी प्राथमिकी की प्रति उपलब्ध करा दी जाएगी। दिल्ली की एक अधीनस्थ अदालत द्वारा सात सितंबर को इस मामले में अग्रिम जमानत देने से इनकार किए जाने के बाद भारती ने उच्च न्यायालय का रुख किया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ प्रताप सिंह ने भारती की याचिका खारिज कर दी थह। उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद एवं भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने दिल्ली पुलिस से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि भारती ने सोशल मीडिया पर उनके, अनुसूचित जाति समुदाय के सदस्यों और बी.आर. आंबेडकर के खिलाफ जाति-आधारित, अपशब्दों से भरे, अपमानजनक और मानहानिकारक बयान दिए। यह प्राथमिकी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत दर्ज की गई थी। अधीनस्थ अदालत ने अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए कहा कि उसके सामने मौजूद सामग्री से प्रथम दृष्टया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत अपराध के तत्व सामने आते हैं जिसके मद्देनजर आरोपी को अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती।

कोई टिप्पणी नहीं: