मधुबनी : मधवापुर में 2,57,000 मूल्य के 5.140 Kg गांजा के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 2 सितंबर 2026

मधुबनी : मधवापुर में 2,57,000 मूल्य के 5.140 Kg गांजा के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

One-arrest-madhubani
मधवापुर/मधुबनी, 02 सितंबर (रजनीश के झा) ।  वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी एवं पुलिस अधीक्षक (गप्रमीण), मधुबनी के निर्देशन में मधुबनी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में दिनांक-01.09.2026 को मधवापुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नेपाली नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल की सीट के अंदर गांजा की खेप छुपाकर ग्राम ब्रह्मपुरी से खराज टोल की ओर ले जा रहा है। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार माधवापुर थाना की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुरी-खराज टोल मार्ग पर सघन घेराबंदी की गई। समय करीब 01:30 बजे ब्रह्मपुरी NH की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार ने पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे सशस्त्र बल द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान दीपेन्द्र राय के रूप में की गई। विधिवत तलाशी के क्रम में मोटरसाइकिल की सीट के नीचे से पारदर्शी प्लास्टिक में लपेटा हुआ कुल 5.140 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। तदोपरांत बरामद मादक पदार्थ को विधिवत जब्त करते हुए गिरफ्तार युवक को थाना लाया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह नेपाल से गांजा खरीदकर पुपरी (सीतामढ़ी) में डिलीवरी देने जा रहा था। तत्पश्चात् इस संदर्भ में मधवापुर थाना द्वारा कांड संख्या 166/26, दिनांक 01.09.2026, धारा-8/20(b)(ii)(B)/22 NDPS Act दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है एवं अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: