सीहोर : 71 हजार के नोटों की माला से सजे गणपति, महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

सीहोर : 71 हजार के नोटों की माला से सजे गणपति, महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब

  • बड़ा बाजार में पिपलेश्वर महादेव मंदिर समिति और इलेवन टाइगर क्लब का आयोजन, 56 भोग लगाया, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की आरती

Ganesh-maha-arti-srhore
सीहोर। बड़ा बाजार स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर के पास सोमवार को पिपलेश्वर महादेव मंदिर समिति एवं इलेवन टाइगर क्लब के तत्वावधान में भगवान गणेश की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ शहर के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन, समिति एवं क्लब के पदाधिकारी शामिल हुए। गणपति के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। आयोजन का विशेष आकर्षण भगवान श्रीगणेश को पहनाई गई 71 हजार रुपए के नोटों की माला रही। नोटों से सजी गणेश प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस अवसर पर भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए और महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। समिति एवं क्लब के कमलेश पारिक और मनोज जैन ने बताया कि यहां पिछले 44 वर्षों से गणेश प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। समिति और क्लब द्वारा प्रतिवर्ष गणेशोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन किए जाते हैं। इसी क्रम में मंगलवार को डोल ग्यारस के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: