सीहोर : आदिवासी महिलाओं ने की लोहा पठार से शराब दुकान हटाने की मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

सीहोर : आदिवासी महिलाओं ने की लोहा पठार से शराब दुकान हटाने की मांग

  • पति करते हैं मारपीट, बेच देते हैं घर के बर्तन,नशे के आदी हो रहे हैं जवान बच्चे, डिप्टी कलेक्टर को दिया कलेक्ट्रेट पहुंचकर विज्ञापन

Trible-demand-sehore
सीहोर। लोहापठार की महिलाएँ बड़ी संख्या में मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। महिलाओं ने  नारेबाजी बाजी करते हुए डिप्टी कलेक्टर किरण वरबड़े को ज्ञापन दिया। प्रशासन से लोहा पठार में मौजूद शराब की दुकान को हटाने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि रूप से शराब बेची जा रही है। कई बार शिकायत के बाद भी दुकान को बंद नहीं किया जा रहा है। मेहनत मजदूरी का पैसा पति शराब में उड़ा रहे हैं और नशे में घर में मारपीट करते हैं। जवान बच्चे भी नशे के आदि हो रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि ग्राम में  कच्ची शराब भी अधिक बनाई जा रही है। ग्राम के छोटे छोटे बच्चे भी दारू पीते हैं जिससे ग्राम में आये दिन घटनाऐं घटती रहती है रोज सड़क पर एक्सीडेंट भी हो रहे हैं। जवान बच्चों का जीवन शराब के कारण खराब हो रहा है।  शराब के नशे में लोग घर परिवार में लड़ाई झगडे करते रहते है।  नजदीक  स्थित गांव सारस एवं मगरपाठ एवं झालपीपली में भी कच्ची शराब बेची जा रही है। जिससे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। कलेक्ट्रेट पहुंची बबिता बाई, मंजू बाई, शिलाबाई. प्रमिला, जया बाई,. शिप्राबाई, सुगनबाई, भगवती. देवली बाई ने परिवार एवं बच्चों के भविष्य को देखते हुऐ लोहा पठार गांव में शराब बेचने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने और शराब बेचने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं: