मधुबनी : 11,60,000 रु मूल्य के 23.2 Kg गांजा के साथ 02 नेपाली तस्कर गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 3 सितंबर 2026

मधुबनी : 11,60,000 रु मूल्य के 23.2 Kg गांजा के साथ 02 नेपाली तस्कर गिरफ्तार

Two-arrest-madhubani
मधुबनी, 03 सितंबर, (रजनीश के झा) । वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मधुबनी के निर्देशन में मधुबनी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी अभियान के तहत दिनांक-02.09.2026 की सुबह समय करीब 09:00 बजे लौकहा थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नेपाल की ओर से बलान नदी के पश्चिमी तटबंध बांध होते हुए काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति संदिग्ध वस्तु लेकर एकाम की ओर जाने वाले हैं। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार लौकहा थाना की पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई हेतु ग्राम माधोपुर के सामने बलान नदी के पश्चिमी तटबंध बांध पर पहुंची। कुछ ही देर में उत्तर दिशा से एक काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो व्यक्ति प्लास्टिक के बोरे एवं बैग में सामान लिए आते दिखे। पुलिस वाहन को देखकर उन्होंने बाइक घुमाकर भागने का प्रयास किया, परंतु बांध की स्थिति जर्जर व संकरी होने के कारण वे असफल रहे और पुलिस टीम द्वारा दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम मो० रुस्तम (सप्तरी, नेपाल) एवं मो० मुसतुफ (सिराहा, नेपाल) बताया। विधिवत तलाशी लेने पर प्लास्टिक के बोरे एवं बैग से कुल 23 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त 01 काले रंग की पल्सर बाइक तथा 02 मोबाइल फोन विधिवत जब्त किए गए। पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा स्वीकार किया कि वे नेपाल से गांजा लाकर भारतीय क्षेत्र में बिक्री करते हैं। इस संदर्भ में लौकहा थाना द्वारा एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है एवं अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: