म्यूज़िक कंपोज़र रोचक कोहली ने गाने के बारे में बात करते हुए, कहा है*, “‘प्यार मांगा है तुम्ही से’ को क्रिएट करते समय, मैं कुछ ऐसा बनाना चाहता था जो यंग, फॉर्टलेस और बिना पल गंवाए गुनगुनाने लायक लगे। यह गाना रोमांटिक एनर्जी से भरपूर है। मैं वाकई बेहद खुश हूं कि यह इस तरह बनकर सामने आया है।” सिंगर जुबिन नौटियाल ने गाने के बारे में कहा है, “जब पहली बार रोचक ने मुझसे ‘प्यार मांगा है तुम्ही से’ के बारे में बात की, तो मैं तुरंत उत्साहित हो गया क्योंकि गाने में बहुत ही ईजी ब्रीजी एनर्जी है। एल्बम लॉन्च पर इसे लाइव परफॉर्म करना और दर्शकों को इसके रोमांटिक वाइब से जुड़ते हुए देखना सच में बहुत स्पेशल था। अब यह गाना अब सभी द्वारा अनुभव करने के लिए रिलीज कर दिया है, और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।”
लिरिसिस्ट राज शेखर कहते हैं, “‘प्यार मांगा है तुम ही से’ मेरे लिए लिखना, प्यार में पड़ने के बेबाक एहसास को दिखाता है। हम चाहते थे कि गाने के बोल मस्तीभरे लेकिन रोमांटिक लगें, साथ ही पोएट्री और रोज होने वाली बातचीत को भी यह खूबसूरती से बैलेंस भी करे, ताकि उसे जुड़ाव महसूस आसानी से किया जबके, साथ ही यह रोचक की कंपोज़िशन के हल्के-फुल्के मूड को भी कॉम्प्लीमेंट कर सके। मैं गाना जिस तरह से बना है उससे बहुत खुश हूं और यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि यह अब दर्शकों तक पहुंचेगा।” 'पहला प्यार दूसरी बार' के गुरुवार को हुए म्यूज़िक एल्बम लॉन्च इवेंट में म्यूज़िक लवर्स एक इंटिमेट म्यूज़िकल शाम के लिए एक साथ आए। इस इवेंट में जुबिन नौटियाल, फहीम अब्दुल्ला, आदित्य रिखारी और दर्शन रावल ने लाइव परफॉर्मेंस से समा बांधा। जबकि कंपोज़र रोचक कोहली और उनकी टीम ने भी लाइव परफ़ॉर्मेंस कर सभी का दिल जीता। दूसरी तरफ लिरिसिस्ट कुमार, गुरप्रीत सैनी और राज शेखर ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। सरप्राइज़ अपीयरेंस देते हुए सुनिधि चौहान भी इवेंट में शामिल हुईं और शाम की एनर्जी को और बढ़ा दिया। उन्होंने 'प्यार मांगा है तुम ही से' का एक लाइन गाया और रात के जादू को और बढ़ा दिया। लव फिल्म्स द्वारा प्रेजेंटेड, पहला प्यार दूसरी बार अनुज सैनी द्वारा डायरेक्टर और लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रोड्यूस है। यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें